शादी का झांसा देकर आठ साल बनाया हवस का शिकार

भोपाल। अशोका गार्डन पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने पीड़ीता को शादी का झांसा देकर आठ साल से उसका दैहिक शोषण किया और बीते दिनो शादी करने से ही इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि 31 साल पीड़ीता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा में काम करती है। पूर्व में उसकी शादी हुई थी, लेकिन पारिवारिक अनबन के चलते वह अपने पति से अलग हो गई थी। उसके गांव में ही रहने वाले सुकलेश नामक युवक से उसकी पहचान थी। वह दोनों एक साथ फैक्ट्री में काम करते थे। काम के दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हो गई और आरोपी सुकलेश ने उसके घर आना-जाना शुरु कर था। पीड़िता का आरोप है, कि करीब आठ साल पहले सुकलेश ने उससे शादी करने की बात कही थी, जिसपर पीड़ीता ने भी अपनी सहमति दे दी। इसके बाद आरोपी जल्द ही शादी करने का वादा कर महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। काफी समय बीत जाने पर बीते दिनो जब पीड़ीता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *