पति ने मांगा खाना पत्नी को आया गुस्सा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पति-पत्नी के बीच झगड़े ने एक अजीबोगरीब मोड़ ले लिया। घर में विवाद पर पत्नी अपने पति के प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) को दांत से काट लिया है।  यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के गांव का मामला है। पति लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचा। इलाज के बाद पति ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने जानकारी दी कि बुधवार को पति पत्नी का दोपहर को खाना खाने के मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार डौंडीलोहारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संजारी चौकी के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति और उनकी पत्नी दोनों दोपहर को घर में ही थे।

जानिए क्या है मामला?

पति को जब भूख लगी तो अपनी पत्नी से खाना मांगा। उस वक्त पत्नी सो रही थी। बार-बार खाना मांगने पर पत्नी गुस्सा गई और कहा कि स्वयं निकाल कर खा लो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पत्नी ने पति को गालियां देना शुरू कर दी। इस बीच दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसका पति ने विरोध किया तो गुस्से में आकर पत्नी ने उसका गुप्तांग दांत से काट लिया और वो भाग गई। दांत काटने से पुनीत के गुप्तांग से खून बहने लगा। बताया गया ही कि पति मजदूरी करता हैं।

पति की रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

एडिशनल एसपी अशोक जोशी ने बताया कि संजारी चौकी अंतर्गत गांव में पति और उसकी पत्नी के बीच घरेलू बात पर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई और पत्नी ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पत्नी ने पति के गुप्तांग को दांत से काट लिया हैं। पति की रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *