छत्तीसगढ़: संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की तबियत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे CM भूपेश बघेल…

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब चल रहा है। उनकी तबीयब बिगड़ने पर उन्हें राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां पर उनकी बेहतर स्वास्थ्य के लिए इलाज चल रहा है। 

वहीं वैशाली नगर विधानसभा के भाजपा के भूतपूर्व विधायक विद्यारतन भसीन भी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हॉस्पिटल पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज और भूतपूर्व विधायक विद्यारतन भसीन का हाल-चाल जाना। वहीं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनके बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों और डॉक्टर्स को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *