बिलासपुर की लगातार तीसरी जीत  पहुचा सेमीफाइनल में

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बिलासपुर ने पहले दिन का खेल ख़त्म होते तक 6 विकेट पर 264 रन बना लिए थे। आज दिनांक 24 मई को दूसरे दिन का खेल खेला गया जिसमें कल के स्कोर से आगे खेलते हुए बिलासपुर ने 59 ओवर में 371 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें आज मयंक सोनकर ने 55 रन और रिषभ शर्मा ने 36 रन बनाएं। महासमुंद की ओर से गेंदबाजी करते हुऐ जय प्रकाश पांडे ने 6 विकेट प्राप्त किए। बिलासपुर ने महासमुंद के सामने पहली पारी के आधार पर 303 रनो का बढ़त बना लिया। महासमुंद ने बढ़त का पीछा करते हुए 39.5 ओवर में 163 रन बनाकर आउट हो गई। महासमुंद की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य वी कुमार 37 रन आनंद कुमार त्रिपाठी 30 रन रनो का योगदान दिया। बिलासपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अखिलेश शर्मा 4 विकेट ओम वैष्णव ने 3 विकेट और अंकित कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किए। ओम वैष्णो ने इस मैच में  हरफानमौला प्रदर्शन करते शानदार शतक लगाते हुए 116 रन और 8 विकेट लिया। इस तरह बिलासपुर ने महासमुंद ने को एक पारी और 139 रनो से हराया। और 7 अंक प्राप्त किए और अब बिलासपुर का तीन मैचों में 21 अंक हो गया है और सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बिलासपुर का अंतिम लीग  मैच सरगुजा के मध्य 28 मई को भिलाई में खेला जाएगा। मैच के निर्णायक मनोज सिंह और मनजीत सिंह स्कोरर मनोज तिवारी ऑब्जर्वर नवीन श्रीवास्तव है। बिलासपुर के कोच सुशांत शुक्ला है। बिलासपुर के शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी  क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल ,अनुराग बाजपेई, देवेंद्र सिंह,  आलोक श्रीवास्तव, सुशांत रॉय, महेंद्र गंगोत्री,  रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह,  राजेश शुक्ला,कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, अभिषेक सिंह, अभ्युदय कांत सिंह, रोहित ध्रुव, जावेद, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा   अभिनव शर्मा,  सोनल वैष्णव मोहम्मद जाकिर और मोईन मिर्ज़ा ने   बधाइयां एवं  शुभकामनाएं दीए। यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *