Karan Johar ने अपने बर्थडे पर दिया फैंस को खास तोहफा

नई दिल्ली। फिल्ममेकर करण जौहर आज 25 मई को 52 साल के हो गए हैं। उनका यह जन्मदिन बेहद खास है। बीती रात करण ने अपने बर्थडे की पार्टी की, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। वहीं, अब फैंस से लेकर सेलेब्स तक कई मशहूर हस्तियां करण को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। ऐसे में अब निर्माता-निर्देशक ने भी अपने फैंस को एक खास गिफ्ट दिया है। दरअसल, आज अपने बर्थडे वाले दिन करण जौहर अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके दी है। अब फैंस भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

केजेओ ने किया नई फिल्म का एलान

शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर केजेओ यानी करण ने एक फोटो शेयर की। इसे देखने के बाद पता चल रहा है कि वह जल्द अपने काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। तस्वीर में केजेओ व्हाइट कलर के लुक में दिखाई दिए। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में फाइल ले रखी थी, जिस पर लिखा गया कि बिना टाइटल वाला नैरेशन ड्राफ्ट, करण जौहर द्वारा निर्देशित, 25 मई 2024। वहीं, फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि गेट… सेट… गो।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस इस पर अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स ने पोस्ट में उन्हें बर्थडे भी विश किया है। एक यूजर ने लिखा कि प्लीज सर काजोल और शाह रुख को वापस लें। दूसरे यूजर ने लिखा कि सिनेमा के लीजेंड क्रिएटर को शुभकामनाएं। हालांकि, करण ने अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, कृति सेनन, जोया अख्तर, गुरमीत चौधरी, मिनी माथुर, नेहा धूपिया, आयशा श्रॉफ, अर्जुन बिजलानी और सुनीता कपूर समेत कई हस्तियों ने उन्हें बर्थडे भी विश किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *