जानलेवा साबित हो रही प्रचंड लू, ओडिशा में एक दिन में 19 ने तोड़ा दम

देशभर में बीते कई दिनाें से भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। इस बीच नौतपा में बढ़ते तापमान ने सांसों पर संकट खड़ा कर दिया है। लू के कारण देश में दो सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।बिहार में प्रचंड गर्मी भीषण लू आपदा बनकर टूटी है। यहां 12 जिलों में 65 लोगों की मौत हुई है, जबकि‍ प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक लोग भर्ती हैं। भोजपुर रोहतास और औरंगाबाद में स्थिति और भी खराब है। पटना समेत पूरा बिहार गर्मी की मार से झुलस रहा है।वहीं, उत्‍तर प्रदेश में भी भीषण लू और अत्‍याधिक गर्मी के कारण 160 से अधिक लोगों की जान चली गई। यूपी में सबसे अधिक 72 मौतें वाराणसी और इसके आसपास के इलाकों में हुईंं है।

47 लोगों की मृत्‍यु बुंदेलखंड और कानपुर मंडल में हुई है। यहां महोबा में 14 लोगों की जान चली गई, हमीरपुर में 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, बांदा में पांच ने दम तोड़ा है। इसके अलावा कानपुर में चार, चित्रकूट में दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं, फर्रुखाबाद, जालौन और हरदोई में तीन लोगों की मौत हुई है।इसके अलावा, प्रयागराज में 11 लोगों ने लू की चपेट में आकर दम तोड़ दिया, झांसी में 6, अंबेडकरनगर में 4,  कौशांबी में नौ, गाजियाबाद में एक नवजात शिशु समेत 4, गोरखपुर और आगरा में तीन, प्रतापगढ़, रामपुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर और पीलीभीत में कुल पांच लोगों की मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *