शादी से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की टक्कर से मौत

पीलीभीत। पीलीभीत के टिकरी माफी गांव के कुलदीप अपने दोस्त सूर्य प्रताप सिंह तथा दीपक के साथ रात करीब 11 बजे बुलेट से बीसलपुर पीलीभीत रोड के एक बरातघर में शादी में शामिल होकर अपने गांव वापस जा रहे थे। वह लोग जैसे ही एक भट्टे के पास पहुंचे। तभी किसी वाहन ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना बीसलपुर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों शव को सील कर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 
  मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने पीलीभीत में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसी के साथ घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *