दुकानों में नेमप्लेट लगाने के फरमान से विदेशों में छवि हो रही खराब-किशोरी लाल

लखनऊ । यूपी सरकार द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्थिति दुकानों पर कर्मचारियों की नेमप्लेट लगाने के जारी किए गए आदेश पर अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा का आया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले से देश की छवि विदेशों में खराब होती है। उन्होंने कहा कि हमारे लोग भी विदेश जाते हैं अगर वहां की सरकारें भी ऐसा करें तो क्या होगा? उन्होंने कहा कि मैं इस बात को सही नहीं मानता हूं क्योंकि इससे विदेश में देश की छवि धूमिल होती है…मेरा मानना हे कि यह नहीं करना चाहिए। विदित हो कि भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं ने भी योगी सरकार के इस फैसले की निंदा की है और इसे वापस लेने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *