कैलिफोर्निया में कोरोना वायरस ने ले ली एक लाख से अधिक की जान

सैन फ्रांसिस्को । दुनियाभर में कोविड ने लाखों की जान ले ली। अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाले राज्य कैलिफोर्निया में सबसे अधिक कोविड-19 के चलते मौतें दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायरस से संबंधित आंकड़े जारी किए हैं। मीडिया ने स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 40 मिलियन आबादी वाले राज्य में 2020 से कुल 1 लाख 187 लोगों की मौत कोविड-19 के चलते दर्ज की गई हैं। विभाग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि यह बेहद दुखद है कि महामारी ने कैलिफोर्नियावासियों को काफी नुकसान पहुंचाया है। विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार कैलिफोर्निया में गुरुवार तक 11.1 मिलियन से अधिक लोगों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली। अमेरिका अभी भी कोविड-19 मामलों और मौतों की सबसे अधिक संख्या के साथ दुनिया का सबसे प्रभावित देश बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह तक देश में कुल 10 करोड़ 51 लाख 61 हजार 23 मामले दर्ज हुए और मौतों की संख्या 11 लाख 44 हजार 368 थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *