सक्ती में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल वैन, 15 से ज्यादा बच्चे घायल, पांच की हालत नाजुक…

छत्तीसगढ़ : सक्ती जिले मे स्कूल की छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को घर छोड़ने निकली स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना फगुराम चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार फगुराम चौकी क्षेत्र अंतर्गत 15 स्कूली बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कूली वन में लगभग 12 से 15 बच्चे सवार थे। हादसे मे 13 बच्चे घायल हो गए है। वही पांच बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा परसा पेट्रोल पंप के पास की है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी उसी समय यह हादसा हुआ है।

वहीं, सूत्रों की माने तो वैन को एक नाबालिक चला रहा था। बताया जा रहा है की स्कूली वन मे सवार बच्चें सनशाइन हिंदी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र है। फिलहाल मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। पुलिस के सहयोग से एम्बुलेंस में घायल स्कूली बच्चों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र खरसिया तथा रायगढ़ ले जाया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *