जगदलपुर में बॉयफ्रेंड ने घर बुलाकर गर्लफ्रेंड को पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर के भांसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम में एक दोस्त ने अपने ही महिला मित्र की दोस्ती का गलत फायदा उठाते हुए उसे अपने घर बुलाया। जहां उसे शराब पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी देते हुए भांसी थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया की गमावड़ा में रहने वाले धनकू भास्कर 30 वर्ष का एक महिला से कई वर्षों से दोस्ती थी।

दोस्ती के दौरान दोनों का एक दूसरे के घर भी आना जाना लगा हुआ रहता था। इस दौरान गांव में कुछ दिन पहले एक आयोजन किया गया था, जहां धनकू ने महिला मित्र को भी अपने घर बुलवाया था, धनकू के घर कोई ना होने के चलते उसने महिला को पहले शराब पिलाई, उसके बाद जब वह बदहवाश हो गई तो उसका फायदा उठाते हुए उसके साथ दुराचार किया। 

दूसरे दिन जब महिला को होश आया तो उसने इस बात की जानकारी परिजनों के साथ ही थाना में दर्ज कराई। जहां पुलिस ने मामले की गभीरता को देखते हुए आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया, जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *