मैदानी स्तर पर श्रम विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें – मंत्री प्रहलाद पटेल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने आज इन्दौर में प्रदेश के श्रम कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी, स्टाफ की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

श्री पटेल म.प्र. राज्य श्रम आयुक्त संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने विभाग के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रगति समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी स्तर पर स्टाफ की पूर्ति करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव श्रम विभाग एवं क्षेत्रीय परिषद उपाध्यक्ष श्री सचिन सिन्हा, श्रम आयुक्त इन्दौर श्री एस धनराजू, सहायक संचालक ईएसआईएस श्री नटवर शारदा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *