जंगल में प्रेमी संग पिकनिक मनाने आई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

चंदौली । यूपी के चंदौली जिले के गहिला बाबा पिकनिक स्पॉट पर अपने प्रेमी के साथ घूमने आई युवती के साथ कुछ लोगों ने जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके प्रेमी को पेड़ में बांध दिया और उसके सामने प्रेमिका को हवस का शिकार बनाया। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
प्राप्त विवरण के मुताबिक चंदौली में रहने वाली एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ पिकनिक मनाने के लिए गहिला बाबा पिकनिक स्पॉट गई थी। किशोरी का आरोप है कि वहां अकेला पाकर चार युवकों ने उन्हें रोका। प्रेमी को पेड़ में बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जंगल से भाग निकले। लड़की को जब होश आया तो उसने किसी तरह पेड़ से बंधे प्रेमी को मुक्त किया और घर पहुंची। घर पहुंचकर रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई। सदमे में आए परिवार के लोग तत्काल पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। तीन आरोपियों की पहचान हुई है जबकि एक अज्ञात है। इनमें से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहचान के बाद अभिषेक, शिवम् और सुनील निवासी गांव जय मोहिनी को नामज़द किया गया। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के आधार पर बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *