बालोद में पुलिस अधीक्षक के बंगले से थोड़ी दूर लटकती मिली सड़ी गली लाश, जांच में जुटी पुलिस…

छत्तीसगढ़ के बालोद में जिला पुलिस अधीक्षक बंगले से कुछ दूर सड़ी गली अवस्था में पेड़ से लटकी लाश मिली है। रविवार रात आठ बजे पुलिस को सूचना मिली। जानकारी के अनुसार, बालोद थाना इलाके के जुर्री पारा में पेड़ से लटका शव मिला है। बालोद थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि लाश मिलने की सूचना मिली थी जिस पर बालोद थाने की टीम गई थी। 

रात होने के कारण लाश के बारे में किसी तरह का कोई जानकारी नहीं मिली। फांसी पर लटकी हुई मिली लाश लगभग सड़ गई है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह लाश लगभग एक सप्ताह पुरानी है, हालांकि यह साफ नहीं है कि यह हत्या है या आत्महत्या। 

फिलहाल बालोद थाना इलाके के अंतर्गत आत्महत्या के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। सुबह होते ही पुलिस द्वारा लाश के संदर्भ में जांच-पड़ताल किया जाएगी। 
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *