रीवा में अनियंत्रित बस डंपर से टकराई, 10 तीर्थ यात्री घायल

रीवा ।   बनारस से दर्शन कर कर्नाटक जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई। जिसके कारण बस में सवार तकरीबन एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कलेक्टर एसपी ने संयुक्त रूप से बताया कि दूसरी बस से तीर्थयात्रियों को भेजने का इंतजार किया जा रहा है।

घटना पर एक नजर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस क्रमांक केए 51डी 9359 कर्नाटक से 30 यात्रियों को लेकर बनारस गई हुई थी लौटते समय मंगलवार की अल सुबह उक्त बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। इसके कारण बस में सवार 30 यात्रियों में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है इलाज में जुटे डाक्टरों ने बताया कि तीन लोगों के अलावा सब की हालत सामान्य बताई जा रही है।

यह है घायल

उक्त दुर्घटना में घायलों में नवीन पिता गौरी प्रसाद ,लक्ष्मी देवी पत्नी संतवा, जय लक्ष्मी पत्नी मूर्तन गप्पा, राजेश पुत्र कृष्णमूर्ति, एम श्रीवसन पिता गजानन,एनसीया पत्नी नारायण अप्पा,मंजूनाथ पुत्र श्रीनिवासन,जयप्पा पत्नी श्रीनिवासन,मुन्नी लक्षमी अप्पा पत्नी मुनुरेड्डी व सुधा पत्नी मंजूनाथ सभी निवासी अंजनापुर बेंगलुरु शामिल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *