लीड्स में सड़क हादसे में भारतीय मूल की छात्रा की मौत

लंदन। उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स में सड़क दुर्घटना के दौरान भारतीय मूल की एक छात्रा की तब मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार ने बस अड्डे से टकराने के बाद दो राहगीरों को अपनी चपेट में लिया। यॉर्कशायर पुलिस ने दुर्घटना की शिकार छात्रा की पहचान अथिरा अनिलकुमार लाली कुमारी के रूप में की है। स्थानीय मलयाली संघ के मुताबिक केरल में तिरुवनंतपुरम निवासी अथिरा ने लीड्स बेकेट विश्वविद्यालय में पिछले महीने पढ़ाई शुरू की थी। 
पश्चिम यार्कशायर पुलिस ने शुक्रवार को कहा टक्कर के कारण अथिरा समेत दो पथिक घायल हुए थे, दूसरे घायल व्यक्ति की आयु 40 वर्ष से अधिक है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार चालक 25 वर्षीय महिला को लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर जान लेने के संदेह में गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। बताया जाता है कि बिरमिंघम स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास इस मामले से निपट रहा है और भारत में पीड़ित के परिवार को सहयोग की पेशकश की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *