फाइनेंस कंपनी कर्मचारी ने की आत्महत्या

हाथरस । कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ओढ़पुरा के निकट  मथुरा रोड पर आज  एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर  आत्महत्या कर ली। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह हाथरस में एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी था। सूचना मिलने पर उसके परिवार के लोग भी वहां आ गए और  पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।।  
बताया जाता है आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव खेड़ा जाट निवासी करीब 35 वर्षीय चेतन प्रकाश पुत्र सुघड़ सिंह हाथरस में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था, रात्रि में भी चेतन की पत्नी ने उसे फोन पर तलाक की धमकी दी। इससे चेतन काफी परेशान था।कासगंज मथुरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ और छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के परिवार के लोग भी वहां आ गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *