Stree 3 में नई एक्ट्रेस की एंट्री, क्या राजकुमार राव के साथ नहीं दिखेंगी श्रद्धा कपूर?

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 एक महीने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म जमकर नोट छाप रही है और इसने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। फिल्म अब तक एनिमल से लेकर गदर 2, पठान, जवान और पीके सहित कई फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा तारीफ मिली।

स्त्री 3 में नजर आएंगी पत्रलेखा?

इसके ठीक बाद मेकर्स ने ये भी अनाउंस कर दिया था कि बहुत जल्द इसका तीसरा पार्ट भी आ जाएगा। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया। वहीं जब राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या वो स्त्री फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट में काम करना चाहेंगी? इस पर उन्होंने बड़ा ही बेहतरीन जवाब दिया।

श्रद्धा के साथ हिट है राजकुमार की जोड़ी

पत्रलेखा को हाल ही में अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक में देखा गया था। फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में पत्रलेखा से पूछा गया कि क्या वो स्त्री 3 में अपने पति राजकुमार राव के अपोजिट काम करना चाहेंगी? इस पर उन्होंने कहा, नहीं श्रद्धा है ना। उनकी जोड़ी बहुत मस्त है। अभिषेक है, अपार है, पंकज हैं, वो वर्ल्ड सेट है। स्त्री 2 साल 2018 में इसी नाम से आई फिल्म स्त्री का सीक्वल है। इसमें चंदेरी शहर की भयानक भूतों की घटनाओं को दिखाया गया है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। अमर कौशिक इसके निर्देशक हैं। फिल्म स्त्री 2' का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *