कार का बोनट खोलते ही दिखा अजगर……उड़ गए होश

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला आया है। यहां कार मालिक गैराज में कार का एसी ठीक करने पहुंचा था। इसके बाद मैकेनिक ने काम शुरू किया। जैसे ही मैकेनिक ने कार के बोनट को खोला तब उसके होश उड़ गए। कार में अजगर बैठा मिला। अजगर को देखते ही सबके होश उड़ गए। इसके बाद वन विभाग को मामले की सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंच कर अजगर को रेस्क्यू किया। अब इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल प्रयागराज में एक व्यक्ति अपनी कार का एसी ठीक कराने के लिए मैकेनिक के पास पहुंचा। मैकेनिक ने जैसे ही स्कॉर्पियो को बोनट खोला, उसके होश उड़ गए। कार के बोनट से सात फीट लंबा अजगर मिला। सात फीट लंबा अजगर को देखकर लोगों का माथा ठनक गया। आनन-फानन में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचित किया। इसके बाद अजगर को रेस्क्यू किया गया।
प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में स्थित कार गैराज में यह हैरान करने वाला नजारा सामने आया। मैकेनिक इमरान ने जैसे ही गाड़ी का बोनट खोला, वहां पर अजगर को बैठा देखकर हैरान रह गया। वह सांप-सांप कहकर चिल्लाने लगा। इमरान को भागता देखकर लोग वहां जुट गए। लोगों की भीड़ जुटने के बाद भी अजगर कार के बोनट में आराम से बैठा रहा। अजगर को बैठे देख लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम की ओर से अजगर को रेस्क्यू किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *