सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे रतन टाटा-योगी 

लखनऊ । भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रतना टाटा के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक दिग्गजों के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। 

मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर ट्वीट कर कहा, ‘भारत के प्रख्यात उद्योगपति ‘पद्म विभूषण’ श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति।’

वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर ट्वीट कर कहा, ‘‘विश्व के प्रसिद्ध उद्योगपति, टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन श्री रतन टाटा जी के निधन की सूचना अत्यंत दुरूखद है! देश के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण एवं औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाले रतन टाटा जी का आकस्मिक निधन औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊॅं शांति’’।

इसी प्रकार, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर ट्वीट कर कहा, ‘‘विश्व के प्रख्यात उद्योगपति, टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन श्री रतन टाटा जी का  निधन अत्यंत दुरूखद व देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊॅ शांति’’।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *