दुपट्टे से हाथ-पैर बांधकर नाबालिग से दुष्कर्म, गला कसकर हत्या का प्रयास किया

लखनऊ । राजधानी लखनऊ के चिनहट में सोमवार को तीन लोगों ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया फिर दुपट्टे से उसका गला कस दिया। आरोपी पीड़िता को मरा समझ कर भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। एक गांव निवासी किशोरी सोमवार तड़के साढ़े चार बजे शौच के लिए खेत गई थी। यहां तीन लोगों ने उसके हाथ पैर बांध दिए फिर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसके दुपट्टे से गला कस दिया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी उसे मृत समझ कर भाग गए। काफी देर होने के बाद भी जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तभी खेत के पास झाड़ियों में परिजनों की नजर पड़ी तो वे दंग रह गए। झाड़ियों में उन्हें किशोरी पड़ी मिली। परिजनों ने किशोरी को लोहिया अस्पताल पहुंचाया और चिनहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *