उपचुनाव में सपा गठबंधन सभी 9 सीटें बड़े अंतर से जीतेगा-शिवपाल

मुरादाबाद । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी खुलेआम गुंडागर्दी कर रही है। लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भाजपा की सरकार में किसान, युवा, व्यापारी और मध्यवर्ग सभी परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सपा गठबंधन सभी 9 सीटें बड़े अंतर से जीतेगा। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में जबरदस्त धांधली कराई है। 

जिले के बिलारी क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि गन्ना समिति के चुनाव में अन्य किसी को ना तो पर्चा मिला और ना ही उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया गया। सरकार ने अपने लोगों को प्रशासन की मदद से चुनाव जीतने का काम किया है। उत्तर प्रदेश की जनता 2027 में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। वहीं शिवपाल सिंह यादव सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के कार्यालय पर भी गए, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बहराइच हिंसा पर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *