चेन्नई में मनाया हेमा मालिनी ने भाई-दूज, परिवार संग शेयर कीं खूबसूरत फोटोज

3 नवंबर यानी रविवार को देशभर में भाई-दूज का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। फिल्मी जगत भी इस खास फेस्टिवल से दूर नहीं रहा और तमाम सेलेब्स ने अपने भाई-बहन के साथ मिलकर भाई-दूज को सेलिब्रेट किया है। इस दौरान शोले की बसंती यानी दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी अपने भाई के साथ इस खास पर्व का जश्न मनाया है। 

हेमा ने अपने भाई और भाभी के साथ सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ ही फैंस को भाई दूज की शुभकानाएं भी दी हैं। 

हेमा मालिनी ने मनाया भाई दूज

साउथ इंडिया से नाता रखने वालीं हेमा मालिनी के दो भाई हैं, जिनके नाम कन्नन और जगन्नाथ हैं। हर साल देखा जाता है कि रक्षा बंधन और भाई दूज जैसे दोनों त्योहारों को वह बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाती हैं। तो भला इस भाई दूज पर हेमा कैसे पीछे रह सकती थीं। भाई दूज को सेलिब्रेट करने के लिए एक्ट्रेस अपने भाई के घर चेन्नई पहुंची हैं।

इस दौरान उन्होंने भाई कन्नन के साथ भाई-दूज को मनाया है और अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। जिनमें उनके साथ भाई और भाभी दोनों एक साथ दिखाई दे रहे हैं। हेमा मालिनी ने इन फोटोज के कैप्शन में लिखा है- 

आज भाई दूज के खास अवसर पर मैं अपने भाई कन्नन के साथ चेन्नई में इसका जश्न मना रही हूं। भाई कन्नन हमेशा से मेरे एक साथ के तौर पर संग मौजूद रहे हैं और मेरे काम में उन्होंने हमेशा समर्थन देते हुए भाई का फर्ज निभाया है। मेरे भाई और भाभी प्रभा

इस तरह से हेमा मालिनी ने भाई दूज के मौके पर फैमिली तस्वीरें साझा कर फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटोज बहुत पसंद की जा रही हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *