श्रेयस अय्यर की आईपीएल टीम में एंट्री, क्या बनेंगे नई टीम के कप्तान?

IPL 2024 का खिताब KKR यानी कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने नाम किया था। इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभाल रहे थे। ये KKR का तीसरा और श्रेयस अय्यर का पहला IPL खिताब है। लेकिन अचानक ना जाने क्या हुआ कि श्रेयस अय्यर को उसी टीम ने रिलीज कर दिया है, जिसे उन्होंने लंबे समय बाद IPL चैंपियन बनाया। हालांकि अमूमन ऐसा कम ही देखने के लिए मिलता है कि किसी टीम ने अपने चैंपियन कप्तान को ही जाने के लिए कह दिया हो। अब सवाल है कि श्रेयस अय्यर अगला IPL किस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। क्या वे कप्तान फिर से बनेंगे या फिर बतौर खिलाड़ी ही खेलते हुए दिखाई देंगे।

दिल्ली कैपिटल्स में हो सकती है श्रेयस अय्यर की वापसी 
श्रेयस अय्यर ने अब तक दो ही टीमों के लिए IPL खेला है। पहले वे दिल्ली कैपिटल्स को IPL फाइनल तक लेकर गए, लेकिन टीम को चैंपियन​ नहीं बना सके। इसके बाद वे KKR में गए और वहां अपनी टीम को विजेता भी बनाने में कामयाब रहे। लेकिन इसके बाद भी उन्हें अपनी पुरानी टीम से जाना पड़ा है। इस बीच खबर है कि श्रेयस अय्यर की वापसी दिल्ली कैपिटल्स में एक बार हो सकती है। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स से अलग हो चुके हैं, वहीं अब DC को भी नए कप्तान की तलाश है। माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर उसी कुर्सी पर फिर से बैठेंगे, जहां वो पहले थे। 

कई टीमें कर सकती हैं नीलामी में अय्यर का पीछा
इस बार जब श्रेयस अय्यर में ऑक्शन में श्रेयस आएंगे तो दिल्ली में ही वापस जाएंगे या फिर किसी और टीम में जाएंगे, इसका फैसला तो उसी दिन होगा, क्योंकि नीलामी में जो भी टीम मोटी बोली लगाएगी, वो श्रेयस को अपने पाले में कर लेगी। दिल्ली कैपिटल्स के अलावा कई और ऐसी टीमें हैं, जिन्हें कप्तान की तलाश है और IPL चैंपियन से बेहतर कप्तान कौन ही हो सकता है। वैसे अगर देखा जाए तो भले ही श्रेयस की कप्तानी में KKR ने IPL जीता हो, लेकिन अय्यर को उतना श्रेय मिला नहीं, जितना मिलना चाहिए था। 

अय्यर के सामने भी होंगी चुनौतियां 
अब श्रेयस ​के सामने फिर से वही चुनौती होगी कि वे जिस भी टीम में जाएं, उसे भी चैंपियन बनाए। ऐसे में जहां नीलामी के लिए उनकी मोटी बोली लगाने वालों की लंबी लाइन होगी, वहीं पैसों की भी जमकर बारिश हो सकती है। लेकिन पैसों के साथ साथ जो चुनौतियां उनके सामने आएंगी, उनसे पार पाना श्रेयस के लिए आसान नहीं होगा। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *