संतान नहीं होने पर महिला को जिंदा जलाकर मार डाला, पति समेत ससुरालीजन फरार

बरेली । शादी के नौ साल बाद भी संतान न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की जिंदा जलाकर हत्या कर दी और लाश को घर में पड़ा छोड़ फरार हो गए। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरदोई जिले के गांव मझिला निवासी सुभाष सिंह के मुताबिक उन्होंने 2015 में अपनी बेटी रूबी की शादी बिथरी चैनपुर के गांव बेनीपुर सादात निवासी रितेश उर्फ माधव के साथ की थी। शादी के बाद कई साल तक कोई संतान नहीं हुई तो ससुराल वालों ने रूबी को बांझ कहकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। रूबी ने इस बारे में उन्हें बताया तो उन्होंने कई बार उसकी ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद उन पर कोई असर नहीं हुआ।

ससुराल वालों से पूछताछ की तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया
आरोप है कि रिश्तेदारों और परिचितों ने उन्हें रूबी के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। वह अस्पताल पर पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने उसके ससुराल वालों से पूछताछ की तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इस पर दोनों पक्षों में काफी विवाद भी हुआ। सुभाष सिंह ने रूबी के पति रितेश, ससुर राकेश सिंह, सास किरन और देवर भीम सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *