तेज रफ्तार कार ने युवती को कुचला, मौके पर ही मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

मैहर: मैहर में नाले के निर्माण में मजदूरी कर रही 22 वर्षीय युवती को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद मजदूर युवती को सिविल अस्पताल मैहर ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कार किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा चलाए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मैहर के सिलौटी गांव में नाला निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसमें दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित कार ने 22 वर्षीय युवती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को तुरंत मौके से सिविल अस्पताल मैहर लाया गया। डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कार एक सरकारी शिक्षक चला रहा था। कहा जा रहा है कि लापरवाही और सही तरीके से गाड़ी चलाना न जानने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *