उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी………मिलेगी इस मोबाइल एप पर 

लखनऊ। देशी और विदेशी पर्यटकों को अब उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी। पर्यटन विभाग ने पर्यटकों की सुविधा के लिए मोबाइल एप तैयार किया है। इसके माध्यम से पर्यटक प्रदेश के धार्मिक-अध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी पा सकते है। यूपी टूरिज्म एप पर पर्यटन से जुड़ी सभी सूचनाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।इस बारे में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में उत्तरप्रदेश विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां विश्वस्तरीय धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक व अन्य पर्यटन स्थल हैं। प्रदेश में बढ़ते पर्यटन के साथ किसी एक इसतरह एप की आवश्यकता थी, जिस पर पर्यटन से जुड़ी सभी प्रकार की सूचनाएं उपलब्ध हों।

एप कैसे करेगी काम? 
लखनऊ घूमना है, तब आपकों एप में लखनऊ सर्च करना होगा। इसके बाद लखनउ के पर्यटन स्थल दिलकुशा कोठी, हनुमान सेतु, रामकृष्ण: मठ, छतर मंजिल, लाल बारादरी, मनकामेश्वर मंदिर, रेजीडेंसी, बड़ा इमामबाड़ा, माता चंद्रिका देवी मंदिर सहित अन्य स्थलों का नाम आ जाएगा। साथ ही, वहां की दूरी, सर्वश्रेष्ठ यात्रा का समय, पता, कनेक्टिविटी, मार्केट, मॉल और आसपास के आकर्षण का नाम सामने आ जाएगा। इतना ही नहीं, हस्तकला में चिकनकारी कढ़ाई, जरी जरदोजी, चांदी के बर्तन का काम, टेराकोटा आदि की जानकारी भी मिल जाएगी। यहां के प्रसिद्ध खान पान की सूचनाएं भी उपलब्ध होंगी। इसी प्रकार अयोध्या, काशी, मथुरा, झांसी, गोरखपुर सहित अन्य सभी छोटे-बड़े पर्यटन स्थलों की सूचनाएं भी एप पर उपलब्ध हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *