होली पर इन राज्यों में होगी बारिश, देखें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

नई दिल्ली: देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि, इस गर्मी के बीच कुछ सूबे ऐसे भी हैं, जहां बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है.

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में आज यानी 08 मार्च को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. वहीं, ओडिशा, बंगाल और झारखंड के कुछ इलाकों में 09 और 10 मार्च को वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 10 मार्च को मुंबई में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई हैं.

IMD की मानें तो आनेवाले दिनों में दिल्ली में तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी. यदि आज की बात करें तो दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है. आनेवाले दिनों में दिल्ली का पारा अधिकतम 34 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम सुहाना रह सकता है. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं, लखनऊ में भी आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है. गाजियाबाद में आसमान साफ रहने की संभावना हैं.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, आज पश्चिमी हिमालय पर एक या दो बार मध्यम वर्षा हो सकती है. वहीं, पश्चिमी हिमालय और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हिमपात भी हो सकता है. उधर, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है. वहीं, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *