यात्रियों को महंगा पड़ा बिना टिकट यात्रा करना

भोपाल । भोपाल मंडल पर अक्टूबर में नियमित टिकट चेकिंग की गई। टिकट जांच के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा बिना टिकट, अनुचित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सघन जांच की गई।

बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 21,833 मामले पकड़े गए
भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता एवं एसीएम नवल अग्रवाल ने बताया कि टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 21,833 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना 1,30,58,445 रुपये वसूल किया गया। अनियमित टिकट यात्रियों के 20,396 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित 98,36,625 रुपये वसूल किया गया। इसी प्रकार बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने के 315 मामले पकड़े गए, जिनसे 62,630 रुपये वसूला गया। इस प्रकार 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक की गई टिकट जांच के दौरान कुल 42,544 मामले से रेलवे ने 2,29,57,700 रुपये वसूला किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *