गैस त्रासदी: मशाल रैली निकाली,फिल्म दिखाई और मृतकों को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। 40 साल पहले राजधानी भोपाल के यूनियन कार्बाइड संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव ने हजारों लोगों को मौत की नींद सुला दिया था और लाखों अन्य लोगों को बीमार बना दिया। इस हादसे के शिकार लोगों की याद में सोमवार रात एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई और मशाल रैली निकाली गई। भोपाल गैस हादसे की आज 40वीं बरसी है। घटना के शिकार लोगों की याद में हर साल 3 दिसंबर को यहां कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, श्रद्धांजलि सभा होती है। हादसे की बरसी की पूर्व संध्या पर पीड़ितों के लिए संघर्ष करने वाले संगठनों की अगुवाई में आज मशाल रैली निकाली गई।

शीशों का मसीहा फिल्म का प्रदर्शन
यह रैली यूनियन कार्बाइड कारखाने के करीब मंडी गेट पर स्थित ओवर ब्रिज से शुरू हुई और जेपी नगर में स्थित गैस माता मूर्ति के करीब पहुंची। हाथों में मशाल थामे लोग बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल हुए। उन्होंने सरकारों के रवैये पर नाराजगी और वह मिल रही सुविधाओं पर असंतोष जताया। गैस पीड़ितों के लिए संघर्ष करने वाले एक संगठन से जुड़ी रचना ढींगरा ने बताया है कि इस मौके पर पर शीशों का मसीहा फिल्म का प्रदर्शन किया गया। यह फिल्म 1985 में बनाई गई थी और संसद में दिखाए जाने के बाद उस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, मगर आज इसे फिर दिखाया गया। बता दें कि राजधानी स्थित यूनियन कार्बाइड संयंत्र से 2-3 दिसंबर 1984 की रात जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। इस हादसे की रात में ही हजारों लोगों की मौत हो गई थी। जहरीली गैस के प्रभाव के चलते अब भी हजारों लोग बीमारियों की गिरफ्त में हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *