मुर्शिदाबाद में देशी बम बनाने के दौरान हुआ हादसा; गिरा मकान, तीन की गई जान 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में कथित तौर पर अवैध देशी बम बनाते समय हुए धमाके में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात सागरपारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत खोयरतला गांव में हुई। मृतकों की पहचान सकीरुल सरकार (32), मामोन मोल्ला (30) तथा मुस्तकिन शेख (28) के रूप में हुई। घटना में घायल हुए लोग तुरंत मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह धमाका मामोन के घर पर देशी बम बनाते समय हुआ। धमाके में घर की छत उड़ गई। हम मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों घायल हाल ही में फेंसेडिल की तस्करी में संलिप्त पाए गए थे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, स्थानीय लोग मामोन मोल्ला और सकीरुल सरकार को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए, लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बम निरोधक दस्ता भी घटना स्थल पर जांच कर रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *