इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल का शेयर 22 प्रतिशत बढ़त के साथ सूचीबद्ध

नई दिल्ली ।  हीरा कारोबार से जुड़ी कंपनी इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 417 रुपये से 22 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 504.85 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद यह 25.89 प्रतिशत चढ़कर 525 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर इसे 22.30 प्रतिशत चढ़कर 510 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 20,523.26 करोड़ रुपये रहा। जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को ‎पिछले मंगलवार को बोली के अंतिम दिन तक 33.78 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने 4,225 करोड़ रुपये के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 397-417 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *