मां सोनिया की तबीयत का हालचाल लेकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी 

पानीपत । हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज पानीपत से शुरू। दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मां सोनिया गांधी की तबीयत पूछने गए राहुल गांधी ने लौटकर शुक्रवार सुबह कुछ देरी से यात्रा शुरू की। राहुल ने यूपी बॉर्डर से से पानीपत शहर तक 13 किमी पैदल यात्रा की। हरियाणा के कांग्रेस के कार्यकर्ता नेताओं समेत कई लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी यात्रा में शामिल हैं। कुछ विदेशी भी यात्रा में शामिल हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हॉलबर्ग अवार्डी प्रो. शीला जेसनॉफ प्रो.जेएच. जेसनॉफ हॉर्वड यूनिवर्सिटी के सोशल साइंस स्टूडेंट जेसनॉफ एंड हिलटन सिम्मेट भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और इन लोगों ने लंबी दूरी तय करते हुए राहुल गांधी से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस मौके पर हुड्‌डा ग्राउंड में रैली का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी। मंच पर आते ही राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *