हनी सिंह के नए गाने में शहनाज गिल का जलवा, फैंस को इंतजार है ब्लॉकबस्टर हिट का

हनी सिंह किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह देश के मशहूर रैपर, गायक और संगीत निर्माता हैं। उन्होंने अपने गानों से लगातार लोगों का मनोरंजन किया है। भारतीय संगीत की दुनिया में रैप को लाने में उनका एक अहम योगदान रहा है। अब बनी सिंह पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल के साथ एक नया गाना लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रैपर के फैंस भी उनके इस गाने को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

हनी सिंह ने हाल ही में, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ रैपर ने कहा कि शीशे वाली चुन्नी, फैंस की मांग पर जल्द ही आने वाली है। इसमें टैलेंट्स अभिनेत्री शहनाज गिल भी होने वाली हैं। एक ब्लॉकबस्टर हरियाणवी गाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं।

हनी सिंह के फैंस ने उनके आगामी गाने को लेकर काफी उत्साह दिखाया और कमेंट सेक्शन में खूब सारी तारीफें भी कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'कौन कह रहा है कि कमबैक नहीं हो रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हनी पाजी आपके गाने सुनकर दिन बन जाता है।' एक और यूजर ने लिखा, 'यह सच में एपिक होने वाला है।'        

शहनाज गिल के फैंस इस खबर को सुनकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। कई लोगों का कहना है कि शहनाज अब धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं। पिछले दिनों शहनाज का गाना 'सात समंदर' भी काफी हिट हुआ था। अभिनेत्री ने यह आइटम सॉन्ग राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के लिए किया था, जिसके लिए उनकी खूब प्रशंसा भी हुई थी।

शहनाज ने किया फिल्म का एलान
बता दें कि 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'इक कुड़ी' की घोषणा की है। यह फिल्म 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *