किसानों को नए साल पर मिलेगी बड़ी सौगात, शुरू होने जा है ये मिशन

केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार की ओर से किसानों के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। नए साल में मध्य प्रदेश सरकार अब खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसान कल्याण मिशन संचालित किया जाएगा।

इस बात की जानकारी सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी है। सीएम ने बताया कि मध्यप्रदेश में एक जनवरी से चार नए मिशन प्रारंभ किए जाएंगे। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से युवा, नारी, किसान और गरीब वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मिशन मोड में काम किया जाएगा। इसी के तहत सरकार की ओर से किसान कल्याण मिशन संचालित किया जाएगा। 

खबरों के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने जिन चार जातियों (युवा, नारी, किसान और गरीब) पर फोकस किया था, उसी पर आधारित चार मिशन मध्यप्रदेश में एक जनवरी 2025 से लागू किए जाएंगे। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *