बुधवार के दिन इन गलतियों को करने से बचें वरना होगा संकट का सामना

सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित किया गया है। वही बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। भक्त इस दिन भगवान की विधिवत पूजा करते है और व्रत भी रखते है।

 

मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ के साथ साथ कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। वरना श्री गणेश क्रोधित हो जाते है जिससे जातक को कई समस्याओं व संकटों का सामना करना पड़ सकता है, तो आज हम आपको बता रहे है कि बुधवार के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

 

बुधवार को न करें ये काम-
आपको बता दें कि बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश और बुध ग्रह को समर्पित होता है और बुध ग्रह बुद्धि, वाणी के कारक माने जाते है। ऐसे में इस दिन जितना हो सके वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी को भी अपशब्द नहीं कहना चाहिए वरना धन हानि और संकटों का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार के दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्रों को नहीं धारण करना चाहिए इसे शुभ नहीं माना जाता है इसके स्थान पर आप हरे रंग के वस्त्र पहन सकते है इसे शुभ बताया गया है। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न हो जाते है।

 

बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा करने से भी बचना चाहिए। क्योंकि बुधवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल होता है और इसे अशुभ माना जाता है। इस दिन धन का लेन देन करना भी सही नहीं माना जाता है ऐसा करने से दरिद्रता का घर में वास होता है। वैसे तो किसी भी दिन स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए लेकिन बुधवार के दिन अगर ये गलती कोई करता है तो उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *