विंटर सीजन में हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए इन 5 सब्जियों को करें डाइट शामिल 

हाई बीपी आजकल सामान्य समस्या है। यह समस्या खराब दिनचर्या, गलत खानपान, अत्यधिक आराम और तनाव की वजह से होती है। इसके अलावा, शरीर में सोडियम के असंतुलन से भी हाई बीपी होती है। हाई बीपी से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए हाई बीपी को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। अगर आप भी हाइपरटेंशन के मरीज हैं और हाई बीपी को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन सब्जियों को जरूर शामिल करें। 

1. पालक

सर्दियों में पालक आसानी से मिल जाती है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व ल्यूटिन, पोटैशियम, फाइबर, फोलेट और विटामिन-इ पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। खासकर, पोटेशियम उच्च रक्तचाप के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए सर्दियों में पालक का सेवन जरूर करें।

2. गाजर

बढ़ते उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में गाजर को शामिल करें। गाजर में कई ऐसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। इसके लिए सर्दियों में गाजर का हलवा और सलाद का सेवन कर सकते हैं।

3. टमाटर

बढ़ते उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए टमाटर के जूस का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, जूस में नमक न मिलाएं। टमाटर में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम शरीर में सोडियम को संतुलित करता है। इसके लिए रोजाना टमाटर का जूस पिएं।

4. बीन्स

आप हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए डाइट में बीन्स को शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम और विटामिन ए, सी, के और बी 6 पाए जाते हैं, जो हाई बीपी समेत कई अन्य बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।

5. ब्रोकली

ब्रोकली सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई गुणकारी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ब्रोकली में हृदय को स्वस्थ रखने के लिए गुणकारी सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, ब्रोकली में पोटेशियम भी पाया जाता है। इसके लिए डाइट में ब्रोकली को शामिल कर सकते हैं।

ढ़ते उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए टमाटर के जूस का सेवन कर सकते हैं। हालांकि जूस में नमक न मिलाएं। टमाटर में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम शरीर में सोडियम को संतुलित करता है। इसके लिए रोजाना टमाटर का जूस पिएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *