बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर आईं कोरोना की चपेट में, एक्ट्रेस ने खुद दी जानकारी….

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा नेता किरण खेर कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। सोमवार को टेस्ट में वह कोविड पॉजिटिव पाई गईं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने ट्विटर लिखा, "मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। इसलिए जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है वे कृपया अपना टेस्ट कराएं।"

कैंसर के लड़ चुकी हैं जंग

बता दें कि साल 2021 में किरण को मल्टीपल मायलोमा नाम का ब्लड कैंसर हो गया था। इस खतरनाक बीमारी से रिकवरी के बाद वह मनोरंजन की दुनिया में वापस लौटी थीं। उन्हें रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में बतौर जज देखा गया था। इस शो में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था। अपने करियर में किरण ने कई बॉलीवुड फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने मां का किरदार निभाया है। देवदास, रंग दे बसंती, हम तुम, दोस्ताना, मैं हूं ना जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी।  

किरण मशहूर अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी हैं। साल 1985 में दोनों ने शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम जल्द ही विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह इमरजेंसी में भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। फिल्म में कंगना रणौत लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन भी वह खुद ही कर रही हैं। फिल्म की इसी साल रिलीज करने की तैयारी चल रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *