यूपी में शीतलहर का प्रकोप जारी, छाया रहेगा कोहरा…

लखनऊ : शीतलहर से कांप रहे प्रदेश में ठंड शनिवार को और बढ़ी। पारे में हर जगह भारी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम दो डिग्री तापमान के साथ चुर्क और कानपुर सबसे ठंडे रहे। बरेली में पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। 

मौसम विज्ञान के मुताबिक रविवार को भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद मौसम में कुछ सुधार संभव है। शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूप भी खिली पर गलन इस कदर हावी थी कि लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। इस गलन के पीछे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा का अंतर होना बताया गया। गाजीपुर में तो दिन का तापमान 20.7 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि अन्य शहरों में यह 10 से 13 के बीच रहा। शाम होते-होते कई जिले फिर कोहरे की आगोश में समा गए।

यहां चार डिग्री से नीचे पारा
इटावा 3.8, फतेहरपुर 3.2, मुजफ्फरनगर तीन, आगरा 3.2, लखनऊ, झांसी, शाहजहांपुर और मेरठ में चार डिग्री।
बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा समेत प्रदेश के तराई वाले जिलों में भीषण सर्दी का दौर जारी है। इन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दिन भर अलाव के पास बैठे दिखे। इन जिलों में न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री में बीच रिकॉर्ड किया गया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *