छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर जारी, शीतलहर के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…

छ्तीसगढ़ में अभी ठंड का सितम जारी है। हालांकि राजधानी रायपुर में सुबह से ही मौसम खिला हुआ है। धूप निकली हुई है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। शाम और सुबह के समय तापमान में ज्यादा गिरावट होने से ठंड ज्यादा लग रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के तीन संभागों में शीतल लहर का असर देखने को मिल सकता है। यह चेतवनी 9 जनवरी तक के लिए जारी की गई है।

छ्तीसगढ़ के कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कवर्धा, पेंडारोड और दुर्ग और उससे लगे जिलों में एक दो पॉकेट में शीतलहर की संभावना है। बीते दिनों से पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में उत्तर से ठंड हवाओं के चलने की वजह से बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिन तक और मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। वहीं दुर्ग-भिलाई में भी सुबह से धूप निकली है। यहां सुबह से ही ठंड हवाएं चल रही हैं। यहां पर मौसम विभाग ने शाम तक ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। दुर्ग का तापमान अधिकतम 27% और न्यूनतम 7% डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। 

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भीषण शीतलहर चलने की संभावना जताई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला गया है। इन जिलों में कोरिया में सबसे कम 3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं जशपुर में 4 डिग्री और सरगुजा में 4.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में पिछले दो दिनों में घना कोहरा और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। शनिवार को राजधानी में बादल छाए रहे और दिन भर ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का अहसास भी हुआ। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *