देह व्यापार का गिरोह चलाने वाली महिला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

ठाणे । महाराष्ट्र के उपनगर ठाणे में देह व्यापार का गिरोह चलाने के मामले में एक महिला सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस महिला सुरक्षा गार्ड को शुक्रवार को मुंब्रा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह गिरोह व्हाट्सऐप के जरिए चलाया जा रहा था। इसमें शामिल महिलाओं को ग्राहकों द्वारा तय किये गये स्थानों पर भेजा जाता था। इस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *