हरियाणा CM के सामने लेफ्टिनेंट की बहन का गुस्सा फूटा:बोलीं- डेढ़ घंटे कोई मदद करने नहीं आया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन सृष्टि का हरियाणा के CM नायब सैनी के सामने गुस्सा फूट पड़ा। सृष्टि ने CM को कहा कि डेढ़ घंटे तक कोई वहां नहीं आया। अगर आर्मी आसपास होती तो विनय बच सकता था। मुझे इंसाफ चाहिए।

यह वाक्या बुधवार (23 अप्रैल) को करनाल में हुआ, जब लेफ्टिनेंट नरवाल का मॉडल टाउन में अंतिम संस्कार किया जा रहा था। बहन सृष्टि ने पहले भाई को कंधा दिया। उसके बाद मुखाग्नि भी दी। वहीं लेफ्टिनेंट विनय की पत्नी हिमांशी की भी एक फोटो सामने आई है। जिसमें करनाल में अंतिम दर्शन के वक्त वह पति के चेहरे को एकटक निहार रही हैं।

इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने पार्थिव देह को सैल्यूट किया था। 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट को आतंकियों ने मंगलवार (22 अप्रैल) दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसरन घाटी में नाम पूछने के बाद सिर में गोली मारी थी। जब फायरिंग की गई, तब उनकी पत्नी हिमांशी साथ थीं। उनकी 7 दिन पहले ही शादी हुई थी। दोनों हनीमून मनाने के लिए गए थे।

लेफ्टिनेंट की बहन ने CM से क्या-क्या कहा…

1. आतंकी ने 3 बार गोली मारी, कोई मदद के लिए नहीं आया सृष्टि ने CM सैनी के हाथ पकड़कर कहा- ”विनय ने सिर्फ इतना बोला था वह मुसलमान नहीं है और आतंकी ने 3 बार उन्हें गोली मारी। वहां पर डेढ़ घंटे तक कोई भी नहीं आया, विनय उस वक्त तक जिंदा था। अगर वहां पर आसपास आर्मी होती तो विनय बच सकता था। कोई नहीं आया वहां।”

2. जिन्होंने मेरे भाई को मारा, मुझे मुर्दा देखना है सृष्टि ने सीएम से कहा- आई वांट जस्टिस। जिन्होंने मेरे भाई को मारा, मुझे उन्हें मुर्दा देखना है। मुझे बदला चाहिए। सृष्टि को बिलखते देख CM का भी गला भर आया। उन्होंने रुंधे हुए गले से सृष्टि को दिलासा दिया और बोले- जिसने मारा, वो मरेगा।

केंद्रीय मंत्री खट्‌टर घर पहुंचकर भावुक हुए नेपाल दौरा बीच में छोड़ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल पहुंचे। यहां जब वे लेफ्टिनेंट के परिजनों को सांत्वना दे रहे थे तो खुद भी भावुक होकर रो पड़े। मौके पर मौजूद अन्य लोगों और नेताओं ने उन्हें संभाला। इसके बाद मंत्री खट्‌टर ने कहा कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत बहुत ही दुखद है। विनय आतंकवादियों का शिकार हो गए। उन्हें देश के लिए लंबे समय तक सेवा करनी थी, लेकिन आतंकवादियों ने जो कृत्य किया है, वह निंदनीय है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *