ऑपरेशन सिंधु- इजराइल से 160 भारतीयों का रेस्क्यू:दोहा में ईरानी हमलों के कारण एयर स्पेस बंद हुए

ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच ऑपरेशन सिंधु के तहत 604 भारतीय नागरिकों को जॉर्डन और मिस्र के रास्ते इजराइल से सुरक्षित निकाला गया है। 160 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था 24 जून को नई दिल्ली पहुंचेगा। इजराइल में भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हालांकि इजराइल से जॉर्डन, फिर अम्मान से रवाना हुई फ्लाइट को कुवैत डायवर्ट कर दिया गया, क्योंकि सोमवार रात अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए ईरानी हमलों के कारण एयर स्पेस बंद हो गया था।

इससे पहले ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत सरकार ने सोमवार को ईरान के मशहद से 290 भारतीय और एक श्रीलंकाई नागरिक को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया। इस तरह अब तक बचाए गए भारतीयों की कुल संख्या 2003 हो गई है।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने बताया भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु के हिस्से के रूप में अगले दो से तीन दिनों में ईरान से तीन एक्स्ट्रा इवैक्यूएशन फ्लाइट्स निर्धारित की हैं।

6 खाड़ी देशों में 90 लाख से ज्यादा भारतीय हैं। सबसे ज्यादा 35.5 लाख UAE, 26 लाख सऊदी अरब, 11 लाख कुवैत, 7.45 लाख कतर, 7.79 लाख ओमान और 3.23 लाख बहरीन में हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *