अमेरिका के सबसे सफल सैन्य अभियान को नीचा दिखाने की कोशिश… ईरान स्ट्राइक को लेकर ‘खुफिया दावे’ पर भड़के ट्रंप, बताया फेक न्यूज

वॉशिंगटन: ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमलों को लेकर सवाल उठाने वाली खुफिया रिपोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नाराज कर दिया है। मंगलवार रात (अमेरिकी समयानुसार) को इस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी हमले में ईरान के परमाणु स्थल पूरी तरह नष्ट हो गए। उन्होंने इस रिपोर्ट को लेकर चल रही खबरों को फेक न्यूज बता दिया। ट्रंप ने कहा कि ‘सीएनएन से न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ मिलकर इतिहास के सबसे सफल सैन्य हमलों में से एक को नीचा दिखाने की कोशिश की है। ईरान में परमाणु स्थल पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।’

डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी सीएनएन की एक रिपोर्ट के जवाब में आई है, जिसमें कहा गया था कि ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने के बजाय केवल कुछ महीने के लिए पीछे धकेल दिया है। सीएनएन ने क्लासीफाइड रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) के आकलन का हवाला दिया है।

 

अमेरिकी खुफिया आकलन की रिपोर्ट

आकलन में कहा गया है कि परमाणु स्थलों को हुए नुकसान और हमलों के प्रभाव का विश्लेषण जारी है और अधिक खुफिया जानकारी होने पर इसमें बदलाव हो सकता है। खुफिया आकलन ट्रंप के दावों से बिल्कुल अलग है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्र्पति ने कहा है कि ईरान की परमाणु संवर्धन सुविधाओं को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *