निगमकर्मी के सामने छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या:भोपाल में रेस्टोरेंट में चाय पी रहे थे, तभी विवाद हुआ

भोपाल के कोलार में नगर नगम के फायरकर्मी के सामने उसके छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना एक रेस्टोरेंट के पास बुधवार रात 10 से 11 बजे के बीच हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फायरकर्मी सूरज मोरे और उसके दोस्तों की रेस्टोरेंट में कुछ युवकों से कहासुनी हुई। मामला बढ़ा तो सूरज ने आकाश (23) को बुला लिया। दूसरे पक्ष ने भी अपने साथियों को बुलाया। इसके बाद दोनों ओर से चाकूबाजी की गई। चाकूबाजी में आकाश और दूसरे गुट का एक युवक जख्मी हो गए। आकाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर है।

दोनों गुटों में लड़की को लेकर विवाद बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में लड़की को लेकर विवाद था। समाज के वरिष्ठ ने चाय की दुकान पर दोनों गुटों को समझौते के लिए बुलाया था। पंचायत में विवाद का हल तलाशने की बात चल रही थी। तभी वारदात हो गई।

घटना के बाद से आरोपी फरार पुलिस ने बताया कि मामले में अवध राठौड़ और तरुण कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश जारी है। इधर, घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोग कोलार थाने पहुंच गए और देर रात तक थाने का घेराव कर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। आरोपी फरार हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *