सिर्फ 118 रुपये में बिक रहा 26 करोड़ का होटल, लेकिन मालिक ने रखी है एक खास शर्त

नई दिल्ली: क्या आप 26 करोड़ के होटल को मात्र 118 रुपये में खरीदना चाहेंगे? इंग्लैंड के केटरिंग शहर में 147 साल पुराना रॉयल होटल नीलाम होने जा रहा है। प्रॉपर्टी डेवलपर नाइम पेमैन ने इसे साल 2020 में 26 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस पर 38 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं।

उन्होंने इसके रेस्टोरेशन पर 12 करोड़ रुपए भी खर्च किए। इतना पैसा खर्च करने के बाद भी इसका काम पूरा नहीं हो पाया है। पैमेन के पास अब पैसे नहीं है। इसलिए वे इसे बिना किसी रिजर्व प्राइस के मात्र 1 पाउंड (करीब 118 रुपये) में नीलाम करने जा रहे हैं। हालांकि शर्त है कि खरीदने वाले को इस होटल के अधूरे काम पूरे करने के लिए 12 करोड़ और खर्च करने होंगे। यह नीलामी 31 जुलाई को होगी।

क्या था पेमैन का प्लान?

पेमैन इस होटल को एक शानदार जगह बनाना चाहते थे। वह इसे शादी का वेन्यू, रेस्टोरेंट, नाइट क्लब और कैफे बनाना चाहते थे। लेकिन अब उनका कहना है कि उनके पास पैसे खत्म हो गए हैं। इसलिए वह अपने सपने को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। अब प्रॉपर्टी ढूंढने वालों को यह विक्टोरियन इमारत सिर्फ एक पाउंड में खरीदने का मौका मिल रहा है।

ऐतिहासिक है होटल

इस होटल में 43 कमरे हैं। इसका इतिहास 147 साल पुराना है। इसमें कभी क्वीन विक्टोरिया और चार्ल्स डिकेंस जैसी हस्तियां भी ठहर चुकी हैं। अगर आप इसे खरीदते हैं तो आपको होटल की मुख्य इमारत मिलेगी। इसमें एक बड़ा बॉलरूम, एक बिलियर्ड रूम (जिसमें कांच का गुंबद है), पुराना बार और कई कार्यक्रम करने की जगहें भी मिलेंगी।

क्यों बेचना चाहते हैं इसे?

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *