पंजाब में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां-बॉडीगार्ड की हत्या:10 गोलियां मारीं

पंजाब के गुरदासपुर में लॉरेंस गैंग से जुड़े रहे कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और बॉडीगार्ड की हत्या कर दी गई। गुरुवार रात करीब 9 बजे गैंगस्टर की मां हरजीत कौर (52) और बॉडीगार्ड करणवीर सिंह(29) घर के बाहर गाड़ी में मौजूद थे, तभी बाइक पर आए 2 हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

शुरुआती जांच में सामने आया कि निशाना करणवीर था। करणवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ गोलियां जग्गू की मां को भी लगीं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरजीत को 6 और करणवीर को चार गोलियां लगीं। गोलियां मारने का सीसीटीवी भी सामने आया है।

लॉरेंस के विरोधी बंबीहा गैंग से जुड़े 3 गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली है। इनमें 2 गैंगस्टर प्रभू दासुवाल और कौशल चौधरी हरियाणा के हैं।

पुलिस इस घटना को आपसी गैंगवार से जोड़कर देख रही है, क्योंकि जग्गू पंजाब में लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। कई विरोधी गैंग से उसका टकराव रहा है। आज दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

वहीं इस घटना के बाद जग्गू भगवानपुरिया और बंबीहा गैंग के बीच बड़ी गैंगवार का खतरा पैदा हो गया है।

घर के बाहर गाड़ी में मौजूद थी गैंगस्टर की मां जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार रात 9.07 बजे बटाला के अर्बन एस्टेट इलाके में सामन आई है। हरजीत कौर करणबीर के साथ गाड़ी में कहीं गई थी। वह रात को घर लौट आईं। अभी वह घर के बाहर गाड़ी में मौजूद थी। ड्राइविंग सीट पर करणवीर मौजूद था, जबकि हरजीत साथ वाली सीट पर बैठी हुई थी।

इसी दौरान दो युवक कार की ड्राइविंग सीट की तरफ आए और फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग करके युवक मौके से फरार हो गए।

बटाला के SSP सुहैल कासिम मीर ने बताया कि रात पौने 10 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक करणवीर के परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। करणवीर भिखीवाल का रहने वाला था।

जग्गू की मां हरजीत कौर बटाला में किराए के घर में अकेले रह रही थी। जग्गू जेल में बंद है, जबकि उनका दूसरा बेटा विदेश में बसा हुआ है। वहीं बेटी की शादी हो चुकी है।

गैंगस्टरों ने पोस्ट में क्या लिखा-

  • जग्गू का सारा काम संभालता था करणवीर: गैंगस्टरों ने पोस्ट में लिखा- सत श्री अकाल मेरे सच्चे वीर को, जो बटाला में करणवीर का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं डोनी बल बिल्ला मांगा, प्रभू दासूवाल और कौशल चौधरी लेते हैं। यह जग्गू का सारा काम संभालता था। ये भगोड़ा व्यक्ति इसके हथियार और पैसे संभालता था।
  • 2. गोरे बरयाड़ की हत्या का बदला लिया: पोस्ट में आगे लिखा- आज हमने इसे मार कर अपने भाई गोरे बरयाड़ की हत्या का बदला लिया। जबकि इसे पता था कि गोरे का हमारे साथ कोई लेना देना नहीं था। पर आज हमने जायज हत्या की है और आगे से हमारा कोई भाई नाजायज मरता है, तो यह भुगतान के लिए तैयार रहें। जो भी हमारे बारे अन्य भी बोल हैं, वे भी तैयार रहें। वाहेगुरु महर करे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *