सोनिया-राहुल से मिले सुलझाया सावरकर का मुददा, सब ऑल इज वेल: संजय राउत 

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी और शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने वीर सावरकर विवाद को लेकर मतभेदों को दूर करने के लिए बुधवार को मुलाकात की। कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक के बाद राउत ने ट्वीट में कहा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बुधवार को मुलाकात हुई। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सब कुछ ठीक है। चिंता की अब कोई बात नहीं है।
दरअसल सावरकर को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं हुई। संसद से निष्कासन के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता को संबोधित कर कहा था, मेरा नाम सावरकर नहीं है, मैं माफी नहीं मांगूंगा। शिवसेना (यूबीटी) के सूत्रों ने संकेत दिया कि पार्टी राहुल गांधी की इस टिप्पणी से नाराज थी। वहीं राउत और महराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्वव ठाकरे ने राहुल गांधी के बयान पर नाराजगी जाहिर की थी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *