सांसद रूपकुमारी चौधरी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

गरियाबंद। महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती चौधरी की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय सड़क मार्ग और राज्यकीय सड़क मार्ग के साथ-साथ ग्रामीण तथा वनांचल सड़कों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राजिम विधायक  रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक  जनक राम ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष  गौरीशंकर कश्यप, कलेक्टर  बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा, वनमण्डलाधिकारी  लक्ष्मण सिंह, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक  वरूण जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  जी.आर. मरकाम, परिवहन एवं पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधि सहित विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर लोगों की जिंदगियों को बचा सकते है। आमजनों की जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम सबको यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने को कहा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। जिससे कि आम नागरिक इससे प्रेरित हो और वे लोग भी हेलमेट का उपयोग करे। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने स्कूली बच्चों एवं 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने के समझाईश देने की बात कही।

सांसद श्रीमती चौधरी ने जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने, रेडियम लगाने, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। सांसद ने स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों में सड़क सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन कराने के लिए कहा। बसों की समय समय पर फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से किया जाए साथ ही इन वाहनों में ओवर स्पीडिंग एवं ओवर लोडिंग के प्रकरण में परिवहन विभाग को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक  राखेचा ने यातायात नियमों का पालन एवं सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्गाे को सहायक सड़कों से जोड़ने वाले जंक्शन पॉइंट पर गति अवरोध के लिए लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को चिन्हांकित स्थानों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने एवं आमजनों से हेलमेट के उपयोग सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सड़क दुर्घटना रोकने, यातायात का उलंघन करने पर कार्यवाही, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने की समझाईश दी जा रही है और कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल, कॉलेजों एवं हाट-बाजारों में जागरूकता अभियान एवं नुक्कट नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *