तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका:10 मजदूरों की मौत, 6 शव बरामद, 26 अन्य जख्मी

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा बनाने वाली फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट से 10 मजदूरों की मौत हो गई। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मल्टी जोन 2 के IG वी सत्यनारायण ने बताया, ‘घटना में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें से छह शव घटनास्थल से बरामद हुए जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हुई। इसके अलावा 26 अन्य घायल हैं। NDRF, DRF, SDRF की टीमों के साथ ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। साथ ही मलबे में कई लोगों के फंसे होने की खबर है। हादसा पाशमिलारम स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में सुबह करीब 9:30 बजे हुआ।

अभी विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक रिएक्टर में अचानक तेजी से केमिकल रिएक्शन होने की वजह से विस्फोट हो सकता है।

धमाके से कई मीटर दूर जा गिरे मजदूर 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि वहां काम कर रहे मजदूर करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे। विस्फोट की वजह से रिएक्टर यूनिट तबाह हो गई है। मलबे के नीचे कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए दो फायर रोबोट और डिजास्टर रिस्पॉन्स यूनिट को भी तैनात किया गया है।

65 देशों में एक्सपोर्ट होते हैं कंपनी के प्रोडक्ट 

सिगाची इंडस्ट्रीज फार्मास्यूटिकल पाउडर बनाती है। यह साल 1989 से माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज (MCC) बना रही है। यह सफेद रंग का पाउडर होता है। इसमें कोई गंध या स्वाद नहीं होता है।

MCC का उपयोग दवा और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में किया जाता है। सिगाची इंडस्ट्रीज की हैदराबाद समेत पूरे देश में पांच फैक्ट्रियां हैं। कंपनी के प्रोडक्ट 65 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं।

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर में 9.89% की गिरावट आई। तब तक यह 49.72 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *